Author : Sneh Bharati
Publisher : Uttkarsh Prakashan
Length : 48Page
Language : Hindi
List Price: Rs. 75
Selling Price
(Free delivery)
इस संकलन में ऐसी अनेक कविताएं मिल जाएंगी जो आपके मन को झकझोर देंगी। इन रचनाओं में प्रकृति का अभिनंदन है, देश के वीर जवानों का वंदन है, कराहती मनुष्यता का क्रंदन है, देश की माटी का महकता चंदन है। अबला की पीर है, बहता समीर है, अजेय स्वाभिमान है, भारत का नव निर्माण है, राष्ट्रीयता का गान है। बढ़ता हिंदुस्तान है। यानी वह सबकुछ है जो एक संतुलित कविता-संग्रह में होना चाहिए। यूं तो स्नेह भारती बचपन से ही लिख रहीं थीं मगर अपने लेखन को सहेजकर नहीं रख पायी। मगर गाँव में इनके भीतर जो कविता का बीज था उसे भीतर-ही-भीतर खूब संकुराया और जब ये अपने गांव से गाजियाबाद आ गईं तो कविता का यह बीज पौधा बनकर सबके सामने आ गया। आज का यह पौधा कल कविता का कल्पवृक्ष बने, मेरी यही मंगल कामनाएं उनके साथ हैं। कविता के पाठकों का भरपूर स्नेह भी उन्हें मिलेगा ऐसा विश्वास भी है। ‘कविता की आवाज़ ही मन का गीत है’ हम सभी की आवाज़ है। और इनके गीत हम सभी के भीतर नृत्य करते हुए ही गीत हैं। हमारा आत्मीय अपनापन ही इन कविताओं में ढला है। स्नेह भारती को सुधिजनों का स्नेह अवश्य ही मिलेगा, इस विश्वास के साथ यह संग्रह मैं पाठकों के सुपुर्द करता हूँ। इत्यलम् शुभेच्छु पंडित सुरेश नीरव (कवि-चिंतक-विचारक)
BOOK DETAILS
Publisher | Uttkarsh Prakashan |
ISBN-10 | 9-38-431261-4 |
Number of Pages | 48 |
Publication Year | 2016 |
Language | Hindi |
ISBN-13 | 978-9-38-431261-9 |
Binding | hardcover |
© Copyrights 2013-2023. All Rights Reserved Uttkarsh Prakashan
Designed By: Uttkarsh Prakashan