Author : Aditya Pratap Singh (editor)
Publisher : Uttkarsh Prakashan
Length : 160Page
Language : Hindi
List Price: Rs. 200
Selling Price
(Free delivery)
रायपुर (छत्तीसगढ़) निवासी कुशल कवि लेखक श्री आदित्य प्रताप सिंह के संपादन में उत्कर्ष प्रकाशन द्वारा प्रकाशित इस साझा काव्य संग्रह में दस चुनिन्दा कवियों की उत्कृष्ट रचनाएँ शामिल हैं .....आदित्य प्रताप सिंह रेलवे विभाग में कार्यरत हैं कवि होने के साथ साथ वे एक अच्छे इंसान हैं और एक अच्छे फोटोग्राफर भी ...साथ ही एक प्रेरणादायक शोर्ट फिल्म के निर्देशक भी हैं ......उनकी बात उनके शब्दों में देखिये - एक सच्चा कवि/साहित्यकार समाज का सच्चा हितैषी होता है, समाज को दिशा देता है, आमजन की भावनाओं को उत्साहित करता है, ऐसा मेरा मानना है। आप सब के सहयोग से मैं इस साझा संग्रह का संपादन कार्य करने में सफल हुआ हूँ। जिसके लिए सभी का अपने सभी शुभचिन्तकों का धन्यवाद करता हूँ । इस काव्य पुस्तक में दस श्रेष्ठ कवि/कवयित्रियों की रचनाएँ शामिल हैं जो शीर्षक को ध्यान में रखते हुए प्रस्तुत की गयी है कम से कम एक कवि की एक रचना अवश्य इस विषय का बोध कराती है। यह विषय मन प्रफुल्लित कर देने वाला है..उत्साह भरने वाला है...सकारात्मक सोच पैदा करने वाला है। इसीलिए इसे शीर्षक बनाया गया है। मैं अपने सभी सहभागी साथियों का आभारी हूँ जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और सहयोग दिया। उत्कर्ष प्रकाशन द्वारा प्रकाशित यह मेरे संपादन में प्रकाशित होने वाला दूसरा साझा संग्रह है। यद्धपि मैंने अनेक पुस्तकों का संपादन किया है जिन्हें पाठकों का भरपूर स्नेह मिला, उन्हें खूब पसन्द किया गया। निकट भविष्य में भी इस तरह से साझा संग्रह प्रकाशित होते रहेंगे और आप सभी प्यार व सहयोग बना रहेगा, इसी आशा के साथ..........संपादक
BOOK DETAILS
Publisher | Uttkarsh Prakashan |
ISBN-10 | 978-93-89298-34-5 |
Number of Pages | 160 |
Publication Year | 2021 |
Language | Hindi |
ISBN-13 | 978-93-89298-34-5 |
Binding | Hard Cover |
© Copyrights 2013-2025. All Rights Reserved Uttkarsh Prakashan
Designed By: Uttkarsh Prakashan