Author : Dr. Anita Sharma
Publisher : Uttkarsh Prakashan
Length : 104Page
Language : Hindi
List Price: Rs. 200
Selling Price
(Free delivery)
प्रेरणादायक अनूठे निबंध आलेखों का संग्रह जो पाठकों को अवश्य ही पसंद आएगा ... ‘जन आंदोलन और गांधी’, ‘कश्मीरः एक रिसता जख्म’, ‘1857 का विप्लवः जन आंदोलन या सिपाही आंदोलन’, ‘दोषी कौन’, ‘यह कैसी आजादी’-जैसे आलेख राजनैतिक, ऐतिहासिक, परिवर्तनकारी समय के दस्तावेज हैं तो ‘श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी’, ‘चिर युवा स्वामी विवेकानंद’, ‘बिहार केसरी श्री बाबू ’, ‘मंदोदरी दृढ़ता और मृदुलता की मिसाल’-जैसे आलेख विराट व्यक्तित्व के आचरण, चरित्र, कर्मनिष्ठा और अवदानों के तथ्यपूर्ण ज्ञानात्मक प्रस्तुतीकरण हैं। समय की बालुका राशि पर जिन महापुरुषों ने अपने चरण-चिन्ह अंकित किए उन चरण-चिन्हों का विनम्र अवलोकन करती हुई लेखिका ने आनेवाली पीढ़ी के लिए एक उत्प्रेरक विचारयुक्त लेखन प्रस्तुत कर निश्चित रूप से अपने शिक्षक- दायित्व, नागरिक-दायित्व और लेखक-दायित्व का आदर्श प्रस्तुत किया चिन्ता और चिन्तन 7 है। संग्रह में कुछ साहित्यिक आलेख भी हैं। एक आलेख हिंदी भाषा पर चिंतन है। उसके स्वरूप और विकास पर द्वंद्वात्मक भाव हैं। इस संग्रह में आकाशीय और कल्पना की बातें नहीं हैं। धरती का संघर्ष और धरती से जुड़े हुए संदर्भों का भावनात्मक, सामाजिक और ऐतिहासिक अवलोकन है। इस संग्रह की कई विशेषताओं में एक महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि आलेखों के शीर्षक और उसकी प्रस्तुति बहुत ही सरल-सहज हैं।
BOOK DETAILS
Publisher | Uttkarsh Prakashan |
ISBN-10 | 9-38-929879-2 |
Number of Pages | 104 |
Publication Year | 2020 |
Language | Hindi |
ISBN-13 | 978-93-8929-879-6 |
Binding | HARD COVER |
© Copyrights 2013-2025. All Rights Reserved Uttkarsh Prakashan
Designed By: Uttkarsh Prakashan