Author : Pooja Rai
Publisher : Uttkarsh Prakashan
Length : 104Page
Language : Hindi
List Price: Rs. 150
Selling Price
(Free delivery)
गाजीपुर (उ.प्र.) निवासी कलम की धनी सुश्री पूजा राय द्वारा रचित काव्य संग्रह ‘शब्द-शब्द यात्राएं’ पूजा राय की एक ऐसा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, दर्शन एवं सामाजिक अनुभवों से ओत-प्रोत रोचक कविता संग्रह है जिसमें ग्रामीण परिवेश से जीवन संघर्ष को आरंभ कर युवा रचनाकार ने अपनी कविताओं को अपने आत्मज्ञान, आत्ममंथन से परिपूर्ण कर प्रस्तुत किया है। जीवन दर्शन, सामाजिक दायित्वों के मध्य रहकर, नारी संवेदना, लोक लाज के साथ सरकारी सेवारत रह कर, अध्ययन और लेखन करना दुरूह कार्य है, फिर भी कवयित्री ने पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए छोटी-छोटी कविताओं का सृजन किया और उसे पुस्तक का आकार देकर हिंदी काव्याकाश में पूरे दमखम के साथ प्रस्तुत हो रही हैं, यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। संग्रह की अनेक कविताओं में कवयित्री ने हिंदी कविता को नए परिवेश में ऊंचाइयों पर पहुंचाने का प्रयास किया है। किसानों, मजदूरों, मध्यमवर्गीय, उच्चवर्गीय परिवारों के जीवन संघर्ष को कविताओं में विधिवत अभिव्यंजित किया गया है। इन कविताओं से यह भी स्पष्ट होता है कि जीवनानुभवों के अतिरिक्त रचनाकार ने काफी अध्ययन भी किया है। उनकी कविताएं परिपक्वता के साथ अपने विषयों को विश्लेषित करती हैं। पुस्तक की भाषा सरल, सहज और हृदयग्राही है।.....विजयानन्द तिवारी
BOOK DETAILS
Publisher | Uttkarsh Prakashan |
ISBN-10 | 978-81-94942-76-4 |
Number of Pages | 104 |
Publication Year | 2021 |
Language | Hindi |
ISBN-13 | 978-81-94942-76-4 |
Binding | Paperback |
© Copyrights 2013-2025. All Rights Reserved Uttkarsh Prakashan
Designed By: Uttkarsh Prakashan